मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बागेश्वर के उत्तरायणी महोत्सव में पहुंचे। यहां सरयू बगड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद जनता अपने-आप को ठगा सा महसूस कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री भी झूठी घोषणाएं कर रहे हैं तथा कांग्रेस में स्वीकृत कार्यों को नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आहवान किया। हरीश रावत ने पिछले दिनों सरकार पर तेजाब पीड़ितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सरकार पर अफसरशाही को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। सभा को विधायक करन मेहरा, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण व मनोज तिवारी समेत जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, राजू टंगणिया, किशन कठायत, विनोद पाठक, हरीश ऐठानी, सज्जन लाल टम्टा आदि ने संबोधित किया।
Related Articles
पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण-मुख्यमंत्री
1 day ago
कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को सीएम ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र….
1 day ago

