उत्तराखंडखास ख़बरनैनीताल

भवाली में कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गहरा दुख व्यक्त

ख़बर को सुनें

नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग दो बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार छह लोग में से पांच की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा “नैनीताल जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।स्थानीय प्रशासन एवं SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

 

Related Articles

Back to top button